आज़मगढ़: मंडलीय जिला अस्पताल में कैंसर रोग को लेकर मेडिकल स्टाफ, ओपीडी में आए मरीजों व अन्य लोगों को किया गया जागरूक
मंडलीय जिला अस्पताल में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर कैंसर रोग के बारे में मेडिकल स्टाफ, OPD में आए मरीजों व अन्य लोगों को जानकारी दी गई। इस दौरान मंडलीय जिला अस्पताल के कार्यवाहक चिकित्सा अधीक्षक डॉ एलजे यादव, ACMO डॉ अजीज अंसारी सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मेडिकल स्टाफ के साथ ही OPD में आए लोगों समय अन्य मौजूद लोगों को कैंसर के बारे में बताया।