आज़मगढ़: जगदीशपुर में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
अहरौला थाना क्षेत्र के सिरपट्टी गांव के निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र पांडेय की रविवार की शाम को करीब चार बजे फूलपुर कोतवाली के जगदीशपुर में रेलवे ट्रैक पार करते समय ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस औपचारिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आई।