आज़मगढ़: राहुल नगर में बीजेपी के आजमगढ़ लोकसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, जिला प्रभारी अशोक सिंह रहे मुख्य अतिथि
शहर के राहुल नगर में सोमवार को आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के लिए चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रभारी अशोक सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर के की गई। मुख्य अतिथि ने बताया कि BJP की तरफ से जितने भी लोकसभा क्षेत्र हैं वहां पर चुनाव कार्यालय खोले जा रहे हैं। यह कार्य 30 जनवरी तक पूरा होना था लेकिन अब हुआ।