आज़मगढ़: दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ दी डिस्ट्रिक्ट बार सभागार में शपथ ग्रहण समारोह
कलेक्ट्रेट के बगल में स्थित दी डिस्ट्रिक्ट बार सभागार में सोमवार को दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर उ प्र बार काउंसिल के सदस्य अमरेंद्रनाथ सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य अतिथि गण भी मौजूद रहे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने अपनी प्राथमिकताओं को बताया।