आज़मगढ़: मंडलीय जिला चिकित्सालय में गोली लगने से घायल युवक की गलत मेडिकल रिपोर्ट के मामले में गठित मेडिकल टीम ने की जांच
सरायमीर थाना के खानपुर गांव में 24जनवरी को युवक के बाएं पैर में गोली लगी थी। युवक को मंडलीय जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। घायल युवक का नाम अरविंद यादव है और वह मंडलीय जिला चिकित्सालय के ऑर्थो वार्ड में बेड नं 16 पर भर्ती है। मामले में मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले मंडलीय जिला चिकित्सालय के डॉक्टर ने गलत रिपोर्ट बना दी थी जिसपर 4 डाक्टरों की टीम जांच की।