सिमडेगा: देवनदी के पास सुमो के धक्के से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
जामटोली निवासी काश्मीर नायक नामक व्यक्ति मंगलवार की देर रात किसी काम से बाइक पर कोलेबिरा की तरफ आ रहा था। इसी क्रम में देव नदी के पास पीछे से आई एक तेज रफ्तार सुमो उसे धक्का मार कर फरार हो गई। जिससे वह गिर गया और उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद 11 सितंबर की अहले सुबह उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।