सिमडेगा: सिमडेगा के पाईकपारा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में गिरकर व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
सिमडेगा के पाईकपारा के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में मंगलवार को दोपहर में जाम टोली निवासी बजरंग मांझी नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया है जहां पर उसकी उपचार चल रही है ।बताया गया कि वह बाइक से जा रहा था इसी दौरान गिरा और बेहोश हुआ फिलहाल अस्पताल में बेहोशी की हालत में इलाज जारी है।