सिमडेगा: कुडरूम रोड में बाइक दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल, किया गया रांची रिम्स रेफर
कुडरूम निवासी जीवन केरकेट्टा और हारुन केरकेट्टा मंगलवार की देर रात बाइक से शहर से घर की तरफ जा रहे थे। इसी क्रम में कुडरूम रोड में बाइक दुर्घटना होने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज करने के बाद, दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।