सिमडेगा: कुलुकेरा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या का प्रयास, सदर अस्पताल में भर्ती
सिमडेगा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलुकेरा गांव में मंगलवार को पति पत्नी के बीच में विवाद में राजू मांझी नामक व्यक्ति ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। तुरंत उसे इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल लाया गया जहां पर इलाज चल रही है ।बताया गया कि अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई ,जिसके बाद गुस्से में कीटनाशक का सेवन किया।