सिमडेगा: सिमडेगा जेल में बंद कैदी की मंगलवार को दोपहर में बिगड़ी तबीयत लाया गया सिमडेगा सदर अस्पताल
सिमडेगा जेल में बन्द कैदी जगन्नाथ बड़ाईक की मंगलवार को अचानक तबियत बिगड़ गई ,जिसे सदर अस्पताल सिमडेगा में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया गया कि उसे सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसे तुरंत कड़ी सुरक्षा के बीच सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रही है।