सिमडेगा: सिमडेगा के बीडीयम टोली गांव में कीटनाशक पीकर व्यक्ति ने किया आत्महत्या ,जाँच में जुटी पुलिस
सिमडेगा के बिडियमटोली गांव निवासी सुदर्शन लोगों नामक शख्स ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को व्यक्ति ने किसी बात को लेकर नाराज होकर कीटनाशक का सेवन किया, जिसे सदर अस्पताल लाया जहां से प्राइवेट अस्पताल ले गए जहां पर इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई ।इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।