भंडरा: लोहरदगा स्कूल प्रतियोगिता 2026: 124 बच्चों ने दिखाया हुनर, गायन-नृत्य के 12 विजेता करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व
झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद JEPC, लोहरदगा के तत्वावधान में आयोजित झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 के तहत ‘स्कूल आइडल : सुर और ताल संग्राम’ की जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले के छह प्रखंडों के विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन में कुल 124 बच्चों ने भाग लिया।