जंसा में जुआ खेलते तीन युवक गिरफ्तार, 10,941 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद
वाराणसी। जंसा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से कुल 10,941 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, वांछित अभियुक्तों की तलाश तथा रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जंसा थाना क्षेत्र के सिहोरवां गांव में हनुमान मंदिर के पास स्थित बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कपरफोरवां निवासी मनीष कुमार और बृजेश कुमार तथा सिहोरवां निवासी रिंकू गौंड के रूप में हुई है। पुलिस ने जुआ खेलने के फड़ से 10,500 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। वहीं, आरोपितों की जामा तलाशी में 441 रुपये मिले। इस प्रकार कुल 10,941 रुपये नकद बरामद हुए।
पुलिस के मुताबिक, मौके से सिहोरवां निवासी विकास वर्मा पुत्र कमलेश कुमार फरार हो गया। पुलिस उसके संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ जंसा थाने में सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#LetestUpdate #letestअपडेट #LETESTNEWS #VaranasiUpdate 👇👇