सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने प्रतापगढ़ रवाना हुए हजारों कार्यकर्ता
वाराणसी। सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के रामडीह गांव स्थित पंचायत भवन परिसर से शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपना दल (एस) के प्रदेश सचिव एवं व्यापार मंच के नेता बाबूलाल पटेल के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुए। सभी कार्यकर्ता पार्टी के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर प्रतापगढ़ के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे।
इस दौरान बाबूलाल पटेल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने पिछड़ों, दलितों, शोषितों और कमेरा समाज के अधिकारों के लिए आवाज उठाई थी। उनके परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रतापगढ़ जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल तथा उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।