खेवली में गोबर से अगरबत्ती व धूप कप बनाने को लेकर बैठक आयोजित
वाराणसी। आराजीलाईन विकासखंड के खेवली स्थित आदि शक्ति उत्पादक समूह में शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे गोबर से अगरबत्ती एवं समरनी कप (धूप कप) के निर्माण और उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, उत्पादों की गुणवत्ता सुधारने और विपणन के अवसर बढ़ाने पर चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि गोबर से अगरबत्ती और धूप कप का निर्माण पर्यावरण अनुकूल पहल है। इससे स्थानीय संसाधनों का सदुपयोग होगा और महिलाओं को आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। सदस्यों ने नियमित उत्पादन, गुणवत्ता बनाए रखने, बाजार में उत्पादों की पहचान बनाने तथा बिक्री बढ़ाने पर जोर दिया। समूह का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
बैठक में समूह की सदस्य ममता देवी, सीता देवी, किरण देवी, सुमन देवी, प्रीति देवी, राधा देवी, ज्योति देवी सहित बृजेश पटेल, परवेश मौर्य एवं अजय उपस्थित रहे।
#letestअपडेट #LetestUpdate #VaranasiUpdate #LETESTNEWS 👇👇