अद्भुत शिवभक्ति: ओंकारेश्वर से 32 दिनों तक 'दंड प्रणाम' करते हुए महाकाल दरबार पहुंचे बेगूसराय के महादेव बाबा 🙏🔱
महाकाल की नगरी उज्जैन में इन दिनों बिहार के बेगूसराय निवासी शिवभक्त 'महादेव बाबा' की कठिन तपस्या और अटूट भक्ति हर किसी के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। बाबा ने ओंकारेश्वर से उज्जैन तक का 32 दिनों का सफर जमीन पर लेटकर 'दंड प्रणाम' करते हुए तय किया है। एक किलोमीटर का फासला तय करने के लिए वे 500 से अधिक बार दंड प्रणाम करते हैं और हर बार 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करते हैं। बाबा का मानना है कि उनका पूरा शरीर भगवान शिव को समर्पित है। उज्जैन पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका पलक-पावड़े बिछाकर भव्य स्वागत किया। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2022 में भी वे इसी तरह महाकाल के दरबार में दंड प्रणाम करते हुए हाजिरी लगा चुके हैं।
#Mahakal #ShivBhakti #OmkareshwarToUjjain #MahadevBaba #siti24ujjain
Ujjain Urban, Ujjain | Sep 6, 2026