गढ़ी: मोतीरा गांव के पास 20 फीट गहरी खाई में कार पलटी, कार सवार सभी 5 लोग सुरक्षित
Garhi, Banswara | Nov 11, 2026 चिड़ियावासा- तलवाड़ा मार्ग पर स्थित मोतीरा गांव के पास बुधवार शाम 4 बजे के लगभग एक कार सड़क किनारे खाई में पलटने का मामला सामने आया। कार सवार सभी डूंगरपुर जिले के पीठ- सीमलवाड़ा के जैन समाज होने की जानकारी मिली। जो बांसवाड़ा जिले के पवित्र जैन समाज का धार्मिक तीर्थ स्थल ह्रींकार तीर्थ क्षेत्र टिंबागामड़ी मे दर्शन कर वापस लौटेंने के दौरान कार पलट गई।