करछना: कटका गांव स्थित मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे के बगल अज्ञात कारणों से झाड़ियों में लगी आग सैकड़ो पेड़ जलकर राख
करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव स्थित मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे के बगल रविवार देर शाम को अज्ञात कारणों से झाड़ियों में आग लग गई। आग की लपटे निरंतर बढ़ता देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान सौ से अधिक छोटे बड़े पेड़ आग की चपेट में आने से जलकर राख हो गया। स्थानी लोगों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग टीम को दिया है।