करछना: तहसील करछना परिषर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 50 से अधिक शिकायतें नहीं हुई एक भी शिकायती पत्र का समाधान।
शनिवार को शासन के मंसा के अनुरूप यमुनापार क्षेत्र के करछना तहसील परिसर में तहसीलदार करछना की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आने वाले फरियादियों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित 50 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई। लेकिन समाधान दिवस जैसे मौके पर एक भी शिकायती पत्र का समाधान नहीं हो पाया। जिससे समाधान दिवस मजाक बनकर रह गया।