करछना: गंगा अवतरण दिवस पर अरैल संगम घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
प्रयागराज के यमुनानगर नैनी क्षेत्र के अरैल घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है,आज रविवार को गंगा दशहरा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है,मान्यता है कि भगवान शिव की जटाओं से आज के दिन मां गंगा का धरती पर अवतरण हुआ था,आज के दिन गंगा में स्नान करने से विशेष पुण्य का लाभ मिलता है,दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई है।