करछना: भीरपुर रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति का झाड़ियों में शव मिलने से फैली सनसनी
करछना थाना क्षेत्र के भीरपुर रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक व्यक्ति का शव झाड़ियों में देखा गया। जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना होने पर करछना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसकी शिनाख्त न होने पर पुलिस ने लिखा पढ़ी कर शव पोस्टमार्टम भेज दिया। आशंका है कि उक्त व्यक्ति सफर के दौरान ट्रेन से गिर गया होगा।