करछना: देवरी कला गांव में महिला से दुष्कर्म करने के मामले में दो व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया गया मुकदमा
यमुनानगर करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव के रहने वाली महिला ने बीते कल शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी,जिसमें गांव के ही दो व्यक्तियों द्वारा दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर मारने पीटने का आरोप लगाया गया था, महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया है,दुष्कर्म करने तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।