करछना: नैनी पुल पर चलती हुई कार बनी आग का गोला समय रहते कार सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान।
यमुनापार क्षेत्र के नैनी थाना अंतर्गत नैनी पुल पर रविवार को चलती हुई कर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि समय रहते कार सवार लोगों ने कूद कर जान बचा लिया। सूचना होने पर जब तक अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तब तक पूरा कार जल कर राख हो चुका था। प्रयागराज में पढ़ रही भीषण गर्मी की वजह से गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं लगातार देखने को मिल रही है।