खाकी का शिकंजा: 25 हजार का इनामी शातिर साहिल जोल्हूपुर जंगल से गिरफ्तार, पीली धातु की बाली बरामद!
जिले में अपराधियों की शामत आई हुई है।
कालपी पुलिस ने जबरन वसूली और संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर दबोच लिया और सीधा जेल की राह दिखाई ।
ऑपरेशन काेम्बिंग और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक विनय कुमार मौर्य के निर्देशन, तथा अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन एवं पुलिस महानिरीक्षक झांसी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई अंजाम दी गई ।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी, ज्ञान भारती चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार और सिपाही रणजीत सिंह की टीम क्षेत्र में भ्रमणशील थी
।तभी जोल्हूपुर वन विभाग के वॉच टावर के पास सटीक व्यूह रचना कर 25 हजार के इनामी साहिल पुत्र रियाज (उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी मोहल्ला राम चबूतरा, कालपी) को धर दबोचा गया ।
काला चिट्ठा और बरामदगी
बरामदगी: आरोपी के पास से 01 अदद पीली धातु की बाली बरामद हुई है ।
दर्ज मुकदमे: कालपी कोतवाली में मु0अ0सं0 136/26 (धारा 308(5)/112/317(2) बीएनएस) एवं मु0अ0सं0 138/26 (धारा 308(5)/112 बीएनएस) पंजीकृत हैं ।
गैंग के अन्य गुर्गे पहले ही अंदर: वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने खुलासा किया कि इस इनामी बदमाश के साथी पहले ही इन मुकदमों में जेल पहुंच चुके हैं।
अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
कालपी पुलिस के इस कड़े एक्शन ने साफ कर दिया है—अपराध करोगे, तो ठिकाना हवालात ही होगा!
#JalaunPolice #UPPolice #Kalpi #CrimeNews #UttarPradesh #LawAndOrder #Jalaun #ActionAgainstCrime #BreakingNews #UpCrime
Kalpi, Jalaun | Sep 14, 2026