डुमरांव: डुमरांव के प्रजापति मिष्ठान्न भंडार पर दूसरे दिन भी जांच, नौ लोगों के बीमार होने पर सैंपल रिपोर्ट आने तक दुकान बंद
Dumraon, Buxar | Sep 11, 2026 दूसरे दिन भी डुमरांव के प्रजापति मिष्ठान्न भंडार पर जांच, सैंपल रिपोर्ट तक दुकान बंद, नौ लोग पड़े थे बीमार अरियांव में मिठाई खाने के बाद एक ही परिवार के नौ लोगों के बीमार पड़ने के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। घटना के दूसरे दिन शुक्रवार की शाम 6 बजे राजगढ़ चौक स्थित प्रजापति मिष्ठान्न भंडार पर प्रशासनिक टीम पहुंची और जांच प्रक्रिया जारी रखी।