पक्के घर का सपना हुआ साकार, 1615 परिवारों ने किया गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिला कोंडागांव में पूर्ण हुए 1615 आवासों में आज गृह प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ।
अपने नए पक्के और सुरक्षित घर में प्रवेश करते हुए हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। हितग्राहियों ने पक्का मकान मिलने पर भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ग्रामीण परिवारों को केवल पक्का मकान ही नहीं, बल्कि सुरक्षित, सम्मानजनक और बेहतर जीवन का आधार प्रदान कर रही है।
#प्रधानमंत्रीआवासयोजना #PMAYG #कोंडागांव #गृहप्रवेश #सुशासन छत्तीसगढ़
Kondagaon, Chhattisgarh | Sep 11, 2026