बसों की कमी और अन्य बुनियादी समस्याओं के कारण कर्मचारियों एवं
यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है : शाह
कहा : हरियाणा रोडवेज प्रदेश की आम जनता को सुरक्षित एवं सस्ती परिवहन
सुविधा उपलब्ध करवाने वाला महत्वपूर्ण सार्वजनिक विभाग है
-दो दिवसीय राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन का हुआ शुभारंभ
भिवानी, 13 नवम्बर। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व
कर्मचारी संघ हरियाणा का 18वां दो दिवसीय राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में
जाट धर्मशाला में कामरेड महावीर शर्मा एवं कामरेड अमीर सिंह सभागार में
शुरू हुआ। सम्मेलन में प्रदेशभर से सैंकड़ों प्रतिनिधियों एवं रोडवेज
कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप ऑल
इंडिया ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव जीवन शाह, सकसं के
राज्य प्रधान नरेश शास्त्री उपस्थित रहे। सम्मेलन से पूर्व मुख्य
अतिथियों ने शहीदों को नमन किया। वहीं स्वागत समिति के अध्यक्ष देवराज
महता ने आए हुए अतिथियों व प्रदेश भर से पहुंचे कर्मचारियों का अभिनंदन
किया।
सम्मेलन की शुरुआत में हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान
नरेंद्र दिनोद, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट
वर्कर्स फेडरेशन के नेता कामरेड जीवन शाह, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य
प्रधान नरेश शास्त्री ने संगठन का झंडा फहराया। मुख्य रूप से सीटू के
राज्य महासचिव कामरेड जयभगवान
इसके बाद आयोजित खुले अधिवेशन को ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट के कामरेड
जीवन शाह, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री व
राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने संबोधित किया। वक्ताओं ने रोडवेज
कर्मचारियों की लंबित मांगों, विभाग की समस्याओं तथा कर्मचारियों के
अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज प्रदेश की आम जनता को सुरक्षित एवं सस्ती
परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने वाला महत्वपूर्ण सार्वजनिक विभाग है। इसके
बावजूद विभाग में कर्मचारियों की कमी, बसों की कमी और अन्य बुनियादी
समस्याओं के कारण कर्मचारियों एवं यात्रियों को परेशानियों का सामना करना
पड़ रहा है। 2016 के चालकों को पक्का और 194 चालकों को स्टेड इंचार्ज
बनाना चार लेबर कोर्ट रद्द करना, 12 साल दीपावली का बकाया बोनस अर्जित
अवकाश पुरानी पॉलिसी के तहत अवर टाइम देने बारे जोखिम भत्ता चालकों को
54100 हैवी-पे स्केल परिचालक और लिपिक 35400 पे-स्केल पुरानी पेंशन बहाल
करना, हरियाणा रोडवेज में सरकारी बसों की संख्या बढ़ाई जाए तथा किलोमीटर
स्कीम का विस्तार बंद किया जाए,विभाग में खाली पड़े सभी पदों पर स्थायी
भर्ती की जाए,कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए तथा समान काम-समान
वेतन का लाभ दिया जाए, कर्मचारियों के वेतनमान, पदोन्नति एवं अन्य सेवा
संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाए।,विभाग का निजीकरण बंद करके हरियाणा
रोडवेज को मजबूत किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों की एकता और संघर्ष के दम पर ही सरकार से
मांगें मनवाई जा सकती हैं। सम्मेलन में संगठन को मजबूत करने, कर्मचारियों
की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को
बचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महासचिव सुमेर सिवाच, उपमहासचिव पवन शर्मा, डिपो प्रधान दीपक
धनाना, सचिव अनिल नागर, चेयरमैन अनिल फौजी, कामरेड ओमप्रकाश, किसान सभा
से मास्टर शेर सिंह, रत्न कुमार जिंदल, रामफल देशवाल, राज्य उपप्रधान
राजकुमार चौहान, जय कुमार दहिया, उपमहासचिव नवीन राणा, राज्य मुख्य संगठन
सचिव रमेश, शोकंद, पवन शर्मा व अनेक कर्मचारी नेता मौजूद रहे।