लिटिल हार्टस ग्रुप आफ स्कूलस के नन्हे-मुन्हों ने बाल दिवस पर दिए मिलजुल कर रहने के संदेश
स्थानीय लिटिल हार्टस ग्रुप ऑफ स्कूलस के सभी विद्यालयों में आज बाल दिवस के अवसर पर बच्चों की विशेष बाल सभाओं, स्पोर्टस मीट, फन गेम्स आदि विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। विद्यालय के महासचिव संजय गोयल, एम.डी. पवन गोयल व भावना गोयल ने बताया कि इस अवसर पर नन्हे-मुन्हे बच्चों ने अपने उत्साह व आत्मविश्वास का परिचय देते हुए एक से बढ़कर एक अपनी उत्कृष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिव नगर स्थित लिटिल हार्टस कान्वेंट स्कूल में आज तृतीय कक्षा के बच्चों की स्पोर्टस मीट व विभिन्न कक्षाओं की बाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर हिस्सा लेते हुए अपनी अदभुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में चाचा नेहरू के किरदार निभाते हुए अपने मन से भेदभाव मिटाते हुए मिलजुल कर रहने संबंधी संदेश दिए व बच्चों ने ‘चाचा नेहरू की कक्षा’ विषय पर लघु नाटिका, हैप्पी चिल्ड्रन डे थीम पर अत्यंत मनमोहक कविता, स्मूह गान व स्मूह नृत्य प्रस्तुत किए जिन्हे देखकर सारा सदन चाचा नेहरू जिन्दाबाद के नारो से गुंज उठा। हुड्डा सैक्टर -13 स्थित लिटिल हार्टस इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों की स्पोर्टस मीट व बाल सभा का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर हिस्सा लिया व अपने उत्साह का परिचय दिया। हालुवास गेट स्थित लिटिल हार्टस पब्लि स्कूल में विद्यार्थियों की स्पोर्टस मीट व बाल सभा का आयोजन किया गया व कुसुम्भी मोड़ देवसर स्थित लिटिल हार्टस पब्लिक स्कूल देवसर में भी आठवी कक्षा के विद्यार्थियों की विशेष सभा व फन गेम्स का आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बढ-चढ कर हिस्सा लेते हुए अपनी अदभुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक सतीश गोयल व रवि कुमार गोयल, निदेशक रामानन्द सिंघल, ऐश्वर्या सिंघल, राहुल गोयल, विनय गोयल, निश्चल गोयल, मेघा जैन, साक्षी गोयल व प्रियांश गोयल ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी अनुठी प्रतिभा की सराहना की व विद्यार्थी जीवन में खेलों के महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर प्राचार्य दीपक जोशी, प्राचार्या वीना सेठ, प्राचार्या आरती शर्मा, उप-प्राचार्य मनमोहन चावला व सुदेश तुलस्यान, को-आर्डिनेटर पुनम मस्ताना, पुनम अरोड़ा, सरिता, चारू, मनीषा, रेखा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।