प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सेना को जवाबी कार्रवाई के लिए दी हुई है खुली छूट : राज्य मंत्री धर्मबीर प्रजापति
- उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस राज्य मंत्री धर्मबीर प्रजापति वीरवार देर शाम पहुंचे भिवानी
भिवानी, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार के होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस राज्य मंत्री धर्मबीर प्रजापति वीरवार देर शाम भिवानी शहर में पतराम गेट क्षेत्र में नगर परिषद के पूर्व प्रधान मामनचंद के निवास स्थान पर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। वहीं राज्य मंत्री मिनी बाई पर एक समारोह पैलेस में प्रजापति रमेश टाक की सुपुत्री राखी के विवाह समारोह में भी शामिल हुए और नव विवाहितों को अपना आशीर्वाद दिया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए राज्य मंत्री धर्मबीर प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जवाबी कार्रवाई के लिए सेना को खुली छूट दी हुई है। भारतीय सेना के हौसले बुलंद हैं और वे हर आतंकवादी हमले का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि आतकंवाद और नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई पर देश में बहुत स्थिति बदली है। हमारी सेना तुरंत कार्रवाई करती है।
पहले जम्मू कश्मीर में पत्थरबाजी और मारपटी की घटनाएं होती थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ आतंकवाद और नक्सलवाद पर कड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि आज भारत देश की अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी अलग पहचान बन गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए नीतियां लागू कर रही है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का पात्र लोगो को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों की बदौलत आमजन का जीवन स्तर उपर उठ रहा है। लोग गरीबी रेखा से बाहर आ रहे है। सरकार लोगों को आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है।
राज्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है, जबकि अन्य दलों को चुनाव की तैयारियां करनी पड़ती हैं। उन्होंने दावा किया प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार स्पष्टï बहुमत से सरकार बनाएगी। केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्य कर रही है।
राज्य मंत्री ने कहा कि दिल्ली से भिवानी आने के दौरान उनको हरियाणा वासियों का अपार स्नेह मिला है। लोगों ने उनका शानदार अभिनंदन किया है, जिससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग एकत्रित होते हैं तो भाईचारा बढ़ता है। समाज मजबूत होता है, वहीं कार्यकर्ताओं से मुलाकात का भी अवसर मिलता है।
वहीं राज्यमंत्री ने मजबूत और सशक्त लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए त्रुटि रहित मतदाता सूची का होना जरूरी है। एसआईआर का कार्य पहले भी होता आया है। उन्होंने कहा कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से ना छूटे, इसके लिए निर्वाचन आयोग द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
राज्य मंत्री ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ता प्रदुषण हमारे लिए बहुत बड़ा खतरा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक को जागरूक होना होगा।
इस दौरान पूर्व चेयरमैन मामन चंद सहित समाज के लोगों ने राज्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर धर्मबीर ठेकेदार, महाबीर मोखरिया, जयभगवान ठेकेदार, सुखीराम ठेकेदार, अर्जुन प्रजापति, ओमकर्ण प्रजापति, ओमप्रकाश वर्मा, बृजेश जावला, संजय चौहान, जितेंद्र कुमार, सतपाल ठेकेदार, सुंदर जांगड़ा, सत्यनारायण प्रजापति, आशीष वर्मा, शशि प्रजापति, नीरज आर्य और शुभम आर्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
********** *********