हसनपुर: सैदनगली के गांव बिजनौर में पारिवारिक विवाद के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
सैदनंगली थाना क्षेत्र के गांव बिजनौरा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घरेलू कलह से आहत महिला लालतेश ने गांव के समीप जंगल में जामुन के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला की आत्महत्या से गांव में सनसनी फैल गई है।