हसनपुर: अब्दुल्लाह कॉलोनी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक हुए घायल, हालत गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार हसनपुर कनेटा रोड निवासी राशिद व नाजिम दोनों बाइक पर सवार होकर गुरुवार रात करीब 11:00 बजे के आसपास में स्विमिंग पूल में नहाने के लिए जा रहे थे, इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक हसनपुर में स्थित अब्दुल्लाह कॉलोनी के पास पहुंची तो किसी अज्ञात तो वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से राशिद व नाजिम गंभीर रूप से घायल हो गए।