हसनपुर: सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर में मारपीट व पथराव की घटना का लाइव वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे के आसपास में सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर में दो परिवार के लोगों में कहासुनी के बाद मारपीट व पथराव होना शुरू हो गया। मारपीट व पथराव की घटना से गांव में अफरा तफरी मच गई, वह मौजूद युवक ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में कैद कर लिया इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होना शुरू हो गया।