हसनपुर: हसनपुर के गांव काला शहीद में बाइक से खतरनाक स्टंट करते युवक का वीडियो हुआ वायरल
शुक्रवार सुबह करीब 7:00 बजे हसनपुर तहसील क्षेत्र में बाइक से खतरनाक स्टंट करते युवक का एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। यह वीडियो थाना क्षेत्र के गांव काला शहीद का बताया जा रहा है। इस वीडियो में युवक बाइक से खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।