हसनपुर: हसनपुर के गांव मंगरोला में प्रथमा बैंक के पास 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी
कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ मार्ग पर गांव मंगरोला में स्थित प्रथमा बैंक के पास एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अधेड़ के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद जाटव पुत्र हरि सिंह निवासी आगापुर उर्फ याकूबपुर के रूप में हुई।