कोरांव: कोरांव क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ललही छठ का पर्व, माताओं ने पुत्रों की दीर्घायु की कामना की
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर कोरांव तहसील क्षेत्र में ललही छठ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दिन माताओं ने अपनी संतान के सुखी जीवन, अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए निर्जल व्रत रखा। कोरांव बाजार, लेडियारी, खीरी, महुली, रत्योरा, पथरा, अयोध्या, हनुमानगंज और रामपुर समेत सभी गांवों में महिलाओं की टोलियां घर-घर जाकर पूजा करती दिखीं।