सिंगरौली: फुलझर के जंगल में तेंदु पत्ता तोड़ रही दो महिलाओं पर जंगली सुअर ने किया हमला, घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में कराया गया भर्ती
फुलझर के जंगल में गुरूवार को तेन्दु पत्ता तोड़ने गयी दो महिलाओं पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। सुअर ने दोनों महिलाओं को कई जगह से काट लिया है। हादसे में घायल महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया गया है।फुलझर जंगल में नजदीकी गांव की दो महिलाएं गुरूवार दोपहर बारह बजे तेन्दु पत्ता तोड़ने गयी थी। महिलाएं तेन्दु पत्ता तोड़ रही थी इसी बीच जंगली सुआर ने हमला कर दिया। निजी वाहन से महिलाओं को जिला पंचायत सभापति राय सिंह मरावी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया है। फिलहाल महिलाओं की हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।