सिंगरौली: जिला शिक्षा अधिकारी पर माँ बहन की गाली देने का लगा आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर कार्यालय में दर्ज कराई शिकायत
जिले के पोड़ी नौगई निवासी ने जिला शिक्षा अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाये हैं तथा इसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय में दर्ज करायी है। पीड़ित के अनुसार उसे सूचना मिली थी कि शा.हायरसेकेण्डरी स्कूल कचनी में संस्कृत बोर्ड एवं ओपेन बोर्ड १०वीं एवं १२वीं की परीक्षा में नकल चल रही है। इसकी जानकारी देने पीड़ित जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे थे। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही न करके राजेश रजक के मो पर फोन लगाकर माँ बहन की गाली देते हुये जान से मारने की धमकी दी गयी। इसकी आडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।