सिंगरौली: सरई धंनौजा मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, कोई हताहत नहीं
सरई थाना के समीपी धनौजा मंदिर से चन्द कदम दूर एक बेकाबू बोलेरों वाहन अनियंत्रित होकर देवसर मार्ग में दोपहर 12 बजे पलट कर चारों खाने चित्त हो गई। गनिमत रही कि वाहन में सवार चालक व अन्य लोग बाल बाल बच गए हैं ।बोलेरो वाहन क्रमांक यूपी 64 एटी 5095 तेज रफ्तार से आ रही थी धनौजा मन्दिर से 100 मीटर दूर देवसर रोड पर अनियंत्रित होकर पलटी किसी के हताहत होने की कोई खबर नही।