सिंगरौली: अनपरा पुलिस ने तीन वारंटियों को थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार, भेजा जेल
मध्य प्रदेश सीमा से सटे सोनभद्र के अनपरा पुलिस को तीन वारंटियों को गिरफ़्तार करने में सफलता हासिल हुई। आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसपी ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अनपरा थाना प्रभारी राजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तीन गारंटीयों को पड़कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। जिनके खिलाफ अभियान चलाकर यह गिरफ्तारी की गई है। और इन्हें न्यायालय में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया।