सिंगरौली: मोरवा कांटा मोड़ पर कोल परिवहन कर रहे ट्रेलर ने कार को पीछे से मारी टक्कर, कार में सवार तीन लोग हुए घायल
मोरवा थाना क्षेत्र के कांटा मोड़ पर गुरूवार शाम कोयले का परिवहन कर रहे चड्ढा कंपनी के ट्रेलर ने सड़क पर चल रही कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा ने सौ मीटर तक कार को घसीटा जिससे कार में सवार लोगों को काफी चोट आयी है। सूचना पर पहुंची मोरवा पुलिस ने ट्रेलर को अपने कब्जे में लेकर घायलों को मोरवा स्थित चिकित्सालय में भर्ती कराया है। जहां घायलों का इलाज जारी है।घायलों की हालत फिलहाल ठीक बतायी जा रही है।