सिंगरौली: एनटीपीसी सिंगरौली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ
एनटीपीसी सिंगरौली में भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ राजीव अकोटकर परियोजना प्रमुख एनटीपीसी सिंगरौली द्वारा किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी सिंगरौली टाउनशिप में स्वच्छता जागरूकता रैली एवं सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस स्वच्छता जागरूकता रैली में एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ़ कर्मचारियों द्वारा भारी संख्या में प्रतिभागिता कर स्वच्छता संदेश जन-जन तक पाहुचाया गया।