संतकबीरनगर के बाबा तामेश्वर नाथ धाम में श्रावण मेले का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी और जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने फीता काटकर किया। डॉ. चतुर्वेदी ने मंदिर ट्रस्ट को 21 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की तथा भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग मौजूद रहे।