इटाढ़ी: परासी गांव में पोखर में डूबने से मजदूर की मौत, 2 मासूम बच्चों ने खोया पिता
Itarhi, Buxar | Nov 9, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के उनवांस पंचायत अंतर्गत परासी गांव में सोमवार को पोखर में डूबने से 1 मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान परासी गांव निवासी बरसाती सिंह के 45 वर्षीय पुत्र लाल बाबू सिंह के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के 2 छोटे बच्चे हैं।