भोगांव: फर्रुखाबाद रोड पर बने प्रतीक्षालय के पास से पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर किया गिरफ्तार
बेवर पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत फर्रुखाब्द रोड़ पर बने प्रतिक्षालय के पास गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर 315 बोर तमंचा व चार कारतूस समेत गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम अरविंद पुत्र कृष्ण अवतार निवासी लीलापुर थाना अमृतपुर जिला फर्रुखाबाद बताया है। पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद पकड़े गए अभियुक्त को जेल भेजा है।