भोगांव: बेवर पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत नवीगंज पुल के नीचे एक अभियुक्त को 315 बोर तमंचा व 4 कारतूस समेत किया गिरफ्तार
बेवर पुलिस ने ऑपरेशन शिकंजा के तहत मुखबिर की सूचना पर बेवर थाना क्षेत्र स्थित नवीगंज पुल के नीचे से गैंगस्टर एक्ट के एक अभियुक्त रूपेंद्र सिंह पुत्र रक्षपाल निवासी ग्राम मुढ़ई थाना बेवर को गिरफ्तार किया। पकड़े आगे अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर तमंचा व चार कारतूस बरामद हुए। थाने लाकर पुलिस ने आवश्यक लिखापड़ी के बाद अभियुक्त को जेल भेजा है।