भोगांव: एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर के पास टेंपो ने बाइक में मारी टक्कर,बाइक सवार युवती घायल,जिला अस्पताल में कराया भर्ती
थाना दन्नाहार के ग्राम जरामई निवासी दीपिका पुत्री अनिल कुमार अपनी ननिहाल से वापस घर जा रही थी। जैसे ही बाइक एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।