भोगांव: बेवर निवासी होमगार्ड की चुनाव ड्यूटी से वापस लौटते समय हापुड़ में हुई मौत, सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम
ग्राम अकबरपुर गनू निवासी भमरपाल सिंह पुत्र बनवारीलाल थाना बेवर में होमगार्ड के पद पर तैनात थे।जो 19 अप्रैल को हरिद्वार में चुनाव ड्यूटी कर 20 अप्रैल को घर वापस लौट रहे थे।जिनका रास्ते में हापुड़ में आकस्मिक निधन हो गया।मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।रोडवेज में गढ़मुक्तेश्वर में परिचालक के पद पर तैनात उनके पुत्र ने वहीं उनका पीएम कराया है।