भोगांव: चौधरी पोखन सिंह बालिका इंटर कॉलेज में 12 वीं की छात्रा दिशा शाक्य ने 91.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया टॉप
कस्बा के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी पूर्व विधायक स्व0 हरिराम शाक्य की पौत्री दिशा शाक्य पुत्री भुवनेश कुमार शाक्य एडवोकेट ने इंटर मीडिएट की परीक्षा में 91.04 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है। दिशा ने विद्यालय में टॉप कर अपने परिवार एवं विद्यालय चौधरी पोखन सिंह यादव बालिका इंटर कॉलेज का नाम रौशन किया है। दिशा को बधाई देने वालो का तांता लगा है।