भोगांव: बिछवां थाना क्षेत्र में मनोज प्रधान के नेतृत्व में आधा दर्जन ग्राम प्रधानों ने छोड़ा सपा का दामन, भाजपा में हुए शामिल
गांव जैली जिरौली के प्रधान मनोज चौहान के नेतृत्व में सपा के आधा दर्जन प्रधान भाजपा मे शामिल हुये।जिसमें प्रदीप यादव उर्फ धुक्के ग्राम प्रधान मरहरी,आदित्य यादव प्रधान ग्राम पंचायत नगला मितकर,धर्मेंद्र सिंह ग्राम प्रधान जरामई,कृपाल सिंह प्रधान ग्राम पंचायत साड़ा,राघव यादव प्रधान बलारपुर,सुभाष कठेरिया प्रधान ग्राम पंचायत खटाना ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थामा है।