मासलपुर: डकैत केशव गिरोह के ₹10000 के इनामी बदमाश को भोजपुर से मासलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
मासलपुर थाना पुलिस ने डकैत गिरोह के सदस्य ₹10000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी नीरज कुमार शर्मा ने बुधवार को बताया कि एसपी के निर्देशन में ₹10000 इनामी वांछित आरोपी बच्चू पुत्र वलवीर गुर्जर उम्र 48 साल निवासी मासलपुर को भोजपुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी डकैत केशव गिरोह का बदमाश था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।